10 जनवरी विश्व हिंदी दिवस-विश्व हिंदी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

भारत में हिंदी भाषा (Hindi Language)को मातृभाषा माना जाता है, क्योंकि यह राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सबसे सरल स्रोत है। यह हिंदी भाषा भारत की विरासत के साथ देश भर में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा के महत्त्व को बनाए रखने और इसके प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से एक दिन विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के रूप में मनाया जाता है।

विश्व हिंदी दिवस कब मनाया जाता है?

World Hindi Day 10 January, World Hindi Day, international Hindi Day, हिंदी साहित्य दिवस, हिंदी दिवस कब मनाया जाता है

विश्व भर में हिंदी भाषा का विकास करने और इसके प्रचार करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और 10 जनवरी 1975 ई० को नागपुर में सबसे पहला विश्व हिंदी सम्मलेन आयोजित हुआ। उसके बाद त्रिनिदाद, मॉरिशस, और टोबैगो, यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, सूरीनाम, दक्षिण अफ्रीका में ग्यारह ऐसे हिंदी सम्मलेन हो चुके हैं। 10 जनवरी (World Hindi Day) के इसी विशेष दिन को याद करते हुए देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने वर्ष 2006 ई ० में हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। उसके बाद 10 जनवरी 2006 ई ० को भारतीय विदेश मंत्रालय ने विदेश में 10 जनवरी 2006 ई ० को पहली बार विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। तभी से 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ल्ड हिन्दी दिवस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुँचाना और अंतराष्ट्रीय दर्जा दिलाना है।

“जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य पर गर्व नहीं है, वह आगे नहीं बढ़ सकता”- डॉ. राजेंद्र प्रसाद 

विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) को मनाने का उद्देश्य हिंदी के प्रचार-प्रसार के प्रति जागरूकता फैलाना और हिंदी को अंतराष्ट्रीय भाषा के रूप में पेश करना ही हमारा उद्देश्य है। विदेश में भारत के दूतावास इस दिन विशेष रूप से मनाते हैं। विश्व हिंदी दिवस के जरिये पुरे विश्व को एक धागे में बाँधने की कोशिश की जाती है। भारत के अलावा यह भाषा मॉरिशस, नेपाल, गुयाना, त्रिनिदाद और टुबैगो, फिजी और सूरीनाम में भी बोली जाती है। इसलिए दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष अंतराष्ट्रीय हिंदी दिवस (international hindi day) या विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है। इस दिन विश्व भर में कई हिंदी विषय कविता और निबंध प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।   

भारत में हिंदी दिवस 14 सितम्बर को मनाया जाता है, लेकिन विश्व हिंदी दिवस को हम 10 जनवरी को मनाते हैं।

Leave a Comment